-
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के ब्रह्मपुर नगर निगम की मेयर संघमित्रा दलेई का डांडिया कार्यक्रम में डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है। वह भी ‘नवीन बाबू आमे तुमा फैन’ गाने पर डांडिया कर रही थीं। बताया गया है कि मंगलवार को विजयदशमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कथित तौर पर नवीन बाबू आमे तुमा फैन गाना बीजू जनता दल (बीजद) के कई कार्यक्रमों और अभियानों में बजाया जाता है। मेयर ने डांस का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी पोस्ट किया था। कार्यक्रम में ब्रह्मपुर के सांसद चंद्रशेखर साहू, विधायक विक्रम पंडा, जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष और बीजद की जिला इकाई के अध्यक्ष रमेश चंद्र च्याउ पटनायक उपस्थित थे। चूंकि यह गाना राज्य में बीजद के विभिन्न कार्यक्रमों में सबसे अधिक बार बजाया जाता है, इसलिए वीडियो पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आईं हैं। कुछ लोगों ने शुभ डांडिया कार्यक्रम में इस तरह के गाने के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। जैसे ही मेयर के डांसिंग वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुई, मेयर ने अपने हैंडल से वीडियो हटा दिया। हालांकि, मेयर की प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी थी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
