Home / Odisha / चिलिका झील में लापता नाविक का शव मिला

चिलिका झील में लापता नाविक का शव मिला

पुरी। सातपड़ा इलाके में बुधवार को लापता नाविक का शव बरामद कर लिया गया है। नाविक का शव गुरुवार को पुरी के पास झील से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान सातपड़ा के पास बलभद्र गांव के मूल निवासी विक्रम जाली (55) के रूप में की गई है। उल्लेखनीय है कि बुधवार दोपहर को जाली पश्चिम बंगाल के पर्यटकों को अपनी नाव पर चिलिका झील में ले गया था। इस दौरान डॉल्फिन मछली को दिखाने के लिए उसने नाव की मोटर बंद दिया। इसके बाद किनारे पर लौटने के लिए मोटर चालू करते समय वह फिसल गया और झील में गिर गया। इसके बाद चालक रहित नाव लापता हो गई थी। इस दौरान फंसे हुए पर्यटकों से आपातकालीन कॉल मिलने के बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड कर्मियों और स्थानीय नाव संचालकों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया था और फंसे हुए पर्यटकों को बचाया लिया गया था, लेकिन जाली लापता हो गया था। इसके बाद सातपड़ा पुलिस चौकी अधिकारी अशोक गछायत ने कहा था कि फायर ब्रिगेड की छह सदस्यीय टीम अभी भी लापता नाविक की तलाश कर रही है। इसके बाद आज गुरुवार को उसका शव पुरी के पास झील से बरामद किया गया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …