Home / Odisha / ढेंकानाल में भीषण आग, हताहत की खबर नहीं

ढेंकानाल में भीषण आग, हताहत की खबर नहीं

ढेंकानाल. ढेंकानाल में भीषण आग लगने की खबर आ रही है. बताया जाता है कि यह आग आईआईएमसी के पीछे जंगल में लगी है. हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग की तीव्रता इतनी है कि इसके लपटें काफी दूर से देखी जा रही हैं. आग लगने की सूचना पाते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था. आग कैसे लगी यह भी पता नहीं चल पाया था. आशंका जतायी जा रही है कि अधिक गर्मी होने के कारण आग लगी होगी. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …