Home / Odisha / ओडिशा में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा

ओडिशा में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा

  • दशहरे का मिला तोङफा, वेतन में चार प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

भुवनेश्वर। राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दशहरे का तोहफा दिया है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के लिए चार प्रतिशत महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। इसके साथ ही राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह बढ़ोत्तरी पिछले जुलाई माह से लागू मानी जाएगी। नवंबर माह में मिलने वाले वेतन में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जोड़कर मिलेगा। राज्य सरकार के निर्णय के कारण साढ़े चार लाख सरकारी कर्मचारी व साढ़े तीन लाख पेंशनभोगी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …