Home / Odisha / शैलेश कुमार वर्मा बने सैल्यूट तिरंगा के ओडिशा प्रभारी

शैलेश कुमार वर्मा बने सैल्यूट तिरंगा के ओडिशा प्रभारी

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने सौंपी नई जिम्मेदारी

  • गुरिंदर सिंह कंबोज प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे

कटक। सैल्यूट तिरंगा की टीम में हुई फेरबदल के बीच शैलेश कुमार वर्मा को ओडिशा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जानकारी यहां दी गई एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। बताया जाता है कि ओडिशा के लिए मौजूदा राष्ट्रीय सचिव शैलेश कुमार वर्मा (कटक) होंगे प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही गुरिंदर सिंह कंबोज प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे हैं।

इनकी नियुक्ति के बाद सैल्यूट तिरंगा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने आशा की है कि इन दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति से ओडिशा प्रांत में संगठन और मजबूत होगा तथा कार्यक्रमों में तेजी आएगी।

इस नई जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद शैलेश कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार जताया है और कहा कि वह सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि ओडिशा में सैल्यूट तिरंगा काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसकी प्रगति निरंतर जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि ओडिशा की टीम जुझारू है और वह संगठन के विस्तार को बढ़ावा देने के साथ-साथ संगठन के कार्यक्रमों में भी तेजी लाएगी।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …