-
बंदूक की नोंक पर लुटेरों ने घटना को दिया अंजाम
केंदुझर। केन्दुझर जिले में पेट्रोल पंप से बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा बंदूक की नोंक पर एक पेट्रोल पंप से पांच लाख रुपये लूट लिये जाने का मामला सामने आया है। जिले के बांशपाल प्रखंड के नयाकोट थाने के फुलझर स्थित स्वप्नेश्वर पेट्रोल पंप में यह घटना घटी है। लूट के मामले में जानकारी मिलते ही पुलिस फारेनसिक टीम के साथ पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लुटेरों ने पंप के सीसीटीवी कैमरा तक को भी लूट लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात चार अज्ञात बंदूकधारी फुलझर पेट्रोल पंप पर आकर हवा में फाइरिंग करने के साथ-साथ आयरन चेस्ट से पांच लाख रुपये लूट लिये। आज सुबह सदर एसडीपीओ फारेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से दो खोखा तथा जिंदा कारतूस मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
