Home / Odisha / झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बने ओडिशा के राज्यपाल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बने ओडिशा के राज्यपाल

  • इंद्रसेन रेड्डी को त्रिपुरा राज्यपाल की जिम्मेदारी

दिल्ली/भुवनेश्वर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बुधवार को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। वह प्रोफेसर डा गणेशी लाल की जगह लेंगे। वहीं, इंद्रसेन रेड्डी को त्रिपुरा के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गयी है। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार (18 अक्टबूर) को बयान जारी कर यह जानकारी दी।

रघुवर दास का जन्म 03 मई 1955 को जमशेदपुर में हुआ था। दास अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तेली परिवार से हैं। रघुवर दास झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री थे और पांच साल तक पूर्ण बहुमत की सरकार चलायी। हालांकि, उन्हें 2019 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, इंद्रसेन रेड्डी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं और तीन बार विधायक रह चुके हैं। आंध्र प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष की भी कमान संभाल चुके हैं।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …