Home / Odisha / प्रत्येक गांव का विकास हमारा लक्ष्य –मुख्यमंत्री

प्रत्येक गांव का विकास हमारा लक्ष्य –मुख्यमंत्री

  •  तीन जिलों में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुरु किया आम ओडिशा, नवीन ओडिशा कार्यक्रम

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को तीसरे दिन तीन जिलों के में आम ओडिशा, नवीन ओडिशा कार्यक्रम का आभासी माध्यम से भुवनेश्वर से शुभारंभ किया। इन जिलों में मयूरभंज, बरगढ़ और देवगढ़ जिला शामिल हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक पंचायत को 50 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक गांव का विकास उनकी सरकार का लक्ष्य है। इस योजना के तहत गांव में संस्कृति के विकास के साथ-साथ आधुनिकता का भी विकास होगा। प्रत्येक गांव के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में गांव में जगन्नाथ संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन किया जाएगा। पूजास्थलों व धरोहरों का संरक्षण व विकास किया जाएगा।

इस योजना के तहत गांव में डिजिटल अवसंरचना का भी विकास किया जाएगा। गांव में इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। गांव वर्क हब बनेगां। गांव में बैंकिंग की सुविधा मिलेगी।

इस कार्यक्रम में मंत्री सुदाम मरांडी, रीता साहू, सांसद ममता महांत, विधायक राजकिशोर दास विधायक स्नेहांगिनी छुरिया, देवेश आचार्य, वर्षा सिंह बरिहा आदि उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …