Home / Odisha / प्रख्यात गीतिकार विनोदिनी देवी नहीं रहीं

प्रख्यात गीतिकार विनोदिनी देवी नहीं रहीं

  •  मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने शोक व्यक्त किया

भुवनेश्वर। ओड़िया भाषा के प्रख्यात गीतिकार श्रीमती विनोदिनी देवी का देहांत हो गया है। वह 86 साल की थीं। वह अनुगूल में अपने पुत्र के यहां रह रही थीं। उनके निधन से राज्य के संगीत जगत में शोक व्याप्त है।

विनोदिनी देवी आकाशवाणी के कटक केन्द्र के स्वीकृतिप्राप्त गीतिकार थी। उन्होंने अनेक ओड़िया फिल्मों के लिए गीतों की रचना की। ओड़िया संगीत जगत के बेताज बादशाह अक्षय मोहंती ने सबसे पहले उन्हें मलाजह्न फिल्म के लिए गीत लिखने का अवसर दिया था। उनकी अनेक कविता संकलन भी प्रकाशित हुई है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ओडिशा की प्रख्यात गीतिकार विनोदिनी देवी के निधन का समाचार पाकर दुःखी हूं। ओड़िया सिनेमा व संगीत के जगत में उन्होंने एक अमीट छाप छोड़ी है, जिसके कारण वह हमेशा स्मरणीय रहेंगीं। उनकी अमर आत्मा की सद्गति की कामना करने के साथ-साथ शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर रहा हूं।

केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता धर्मेन्द्र प्रधान ने भी विनोदिनी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने कहा कि ओडिशा के विशिष्ट गीतकार श्रीमती विनोदिनी देवी के निधन पर मैं दुःखी हूं। ओड़िया सिनेमा जगत के लिए संगीत के जरिये उनका योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनकी अमर आत्मा की सद्गति की कामना करने के साथ-साथ शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर रहा हूं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …