-
सिस्टम के ओडिशा को पार करने की संभावना नहीं
भुवनेश्वर। दुर्गा पूजा समारोह के दौरान बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संबावना है। हालांकि इस सिस्टम के ओडिशा को पार करने की संभावना नहीं है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देते हुए बताया है कि 19 अक्टूबर के बाद अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक-एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने सिस्टम के ओडिशा को पार करने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 22 अक्टूबर के बीच दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से दक्षिण और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस सिस्टम के पश्चिम की ओर उत्तरी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में दबाव के और अधिक तीव्र होने की संभावना कम है।
उल्लेखनीय है कि मानसून के प्रस्थान के 45 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में चक्रवातों के लिए मौसम की स्थिति अनुकूल होने के बाद से ओडिशा ने संभावित आपदा की तैयारी शुरू कर दी है। अक्टूबर और नवंबर के महीनों को आमतौर पर चक्रवात अवधि माना जाता है।
इस बीच, मौसम विभाग ने मंगलवार, 17 अक्टूबर से राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। अगले 5 दिनों के दौरान राज्यभर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
