Home / Odisha / अग्रसेन जी के सामाजिक समाजवाद को अपनाने का आह्वान

अग्रसेन जी के सामाजिक समाजवाद को अपनाने का आह्वान

  • भुवनेश्वर में धूमधाम से मनी अग्रसेन जयंती

भुवनेश्वर। स्थानीय मारवाड़ भवन में आज मारवाड़ी सोसाइटी भुवनेश्वर की ओर से धूमधाम से महाराजा अग्रसेन की जयंती मनायी गई। इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। बताया जाता है कि मारवाड़ी सोसाइटी भुवनेश्वर और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, भुवनेश्वर के अध्यक्ष संजय लाठ के नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन की तस्वीर के समक्ष पूजा-पठ की गई और आरती उतारी गई। संजय लाठ ने अपने संदेश में अग्रसेन जी के सामाजिक समाजवाद अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर भुवनेश्वर मारवाड़ी महिला समिति के सौजन्य से बच्चों और महिलाओं के अनेक मनोरंजक प्रतियोगिताएं जैसे फैंसी ड्रेस ड्राइंग आयोजित की गई, जिनको आज के समारोह के मुख्य अतिथि संजय लाठ द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी सोसाइटी भुवनेश्वर समिति के अनेक सिर्फ अधिकारी और मारवाड़ी महिला समिति भुवनेश्वर के अनेक पदाधिकारी और महिलाएं आदि की उपस्थिति रही। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष यह आयोजन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन भुवनेश्वर द्वारा आयोजित होता है।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …