भुवनेश्वर। राज्य के प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं पात्रता) अनंत किशोर बेहरा का शनिवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। बेहरा फेफड़ों से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे।
कटक जिले के माहंगा में जन्मे बेहरा ने देश और विदेश में भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा में विभिन्न पदों पर कर्तव्यों का निर्वहन किया है। जानकारी मिलने पर कई जानी-मानी हस्तियों ने दुख जताया और बेहरा को उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि दी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
