-
भाजपा ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
भुवनेश्वर। राज्य में लक्ष्मी बस योजना शुरू होने के बाद इस संबंध में दिए गए विज्ञापन में बीजद पार्टी का निशान चिह्न शंख को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। नेता प्रतिपक्ष जय नारायण मिश्र ने इसे लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ओडिशा में बीजू जनता दल की सरकार में पार्टी व सरकार एक हो गए हैं। यह पहले पता नहीं चल पता था। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी बीजद के लिए पदाधिकारी की तरह कार्य कर रहे हैं। चपरासी से लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तक सभी बीजद के लिए कार्य कर रहे हैं। चुनाव के समय यह बात प्रमाणित हो चुकी है। ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन उन पर कार्रवाई न होने के कारण उनका साहस धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
