Home / Odisha / हॉकी खिलाड़ी अमित रोहिदास को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

हॉकी खिलाड़ी अमित रोहिदास को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास में एशियाई खेलों में हॉकी में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य अमित रोहिदास से भेंट कर उन्हें बधाई दी।

प्रधान ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एशियाई खेलों में अमित रोहिदास का प्रदर्शन काफी प्रशंसनीय था। उनकी सफलता से प्रेरणा लेकर आगामी दिनों में अनेक हॉकी खिलाड़ी ओडिशा से पैदा होंगे तथा अपने प्रदर्शन से राज्य तथा देश को गौरवान्वित करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …