-
जांच में जुटी पुलिस
बालेश्वर। बालेश्वर जिले में शिक्षक की पिटाई के बाद दसवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। यह चौंकाने वाली घटना रविवार को बालेश्वर जिले के खंटापड़ा थानांतर्गत कुलीगांव के एक स्कूल वंशीधर विद्यापीठ से सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को 10वीं कक्षा के दो छात्रों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। बाद में स्कूल के एक शिक्षक ने उनमें से एक छात्र की पिटाई कर दी थी। इसके बाद छात्र ने सीने में दर्द की शिकायत की। परिवार के लोग तुरंत उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और स्कूल के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
