Home / Odisha / ओडिशा सरकार अमित रोहिदास को देगी डेढ़ करोड़

ओडिशा सरकार अमित रोहिदास को देगी डेढ़ करोड़

  • मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की पुरस्कार की घोषणा

भुवनेश्वर। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में हॉकी स्पर्धा में भारतीय पुरुष टीम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद मुख्यमंत्री ने टीम के सदस्य अमित रोहिदास के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अमित रोहिदास को इसके लिए बधाई दी तथा कहा कि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण वह न केवल ओडिशा के, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम को बधाई देते हुए ओडिशा के हर खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य को पांच-पांच लाख रूपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिये खिलाड़ियों से बात भी की।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …