Home / Odisha / भुवनेश्वर पहुंचा शहीद सरोज दास का पार्थिव शरीर

भुवनेश्वर पहुंचा शहीद सरोज दास का पार्थिव शरीर

  •  राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर। सिक्किम में आई प्रलयंकारी बाढ़ में शहीद होने वाले सेना के जवान सरोज दास का पार्थिव शरीर आज भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचा। यहां से सड़क मार्ग से उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ढेंकानाल जिले के कामाक्षानगर थाना क्षेत्र के केंदुढिप ले जाया गया। भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उनका पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद राज्यपाल प्रो गणेशीलाल व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनका अंतिम दर्शन करने के साथ-साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ढेंकानाल से सांसद महेश साहू, प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती, भाजपा नेता दिलीप मलिक व अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। भुवनेश्रर हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। हवाई अड्डे पर उनके पिता व भाई उपस्थित थे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।

यहां से एक विशेष कारिडर में उनके पार्थिव शरीर को ढेंकानाल जिलाधिकारी कार्यालय ले जाया गया।

सरोज उन 23 सैनिकों में से थे, जो सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में लापता हो गए थे। बाद में उसका शव मिला। उनके परिवार के सदस्यों ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उनकी पहचान की थी।

सरोज की सात माह पहले शादी हुई थी। उन्होंने भारतीय सेना में हवलदार के रूप में कार्य किया। उन्हें 2012 में भारतीय सेना के कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (ईएमई) विंग में भर्ती किया गया था।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …