Home / Odisha / किशोर जेना की सफलता पर धर्मेन्द्र प्रधान ने दी बधाई
DHARMENRDA PRADHAN धर्मेंद्र प्रधान: हर जिम्मेदारी पर रची कहानी, नतीजे आदत

किशोर जेना की सफलता पर धर्मेन्द्र प्रधान ने दी बधाई

  • टेलीफोन पर बात कर दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। चीन में चल रहे एशियाई खेलों में जावेलीन थ्रो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले ओडिशा के खिलाड़ी किशोर जेना को केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बधाई दी है। प्रधान ने आज उनसे टेलीफोन पर बात कर बधाई दी। प्रधान ने सोशल मीडिया के जरिये यह जानकारी दी।

प्रधान ने कहा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक व रजत पदक जीतने वाले युवा एथलीटों को शुभकामनाएं। नीरज व किशोर का प्रदर्शन देखने लायक था। किशोर की सफलता ने ओडिशा के लोगों को गौरवान्वित किया है। उच्च कोटि का प्रदर्शन कर उन्होंने जो सफलता हासिल की है वह अभूतपूर्व है। किशोर आगामी खेलों में भी और अच्छा करें और देश के लिए और पदक जीतें यही महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी के पास कामना करता हूं।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …