Home / Odisha / सीए महेन्द्र अग्रवाल और अशोक पाण्डेय सम्मानित

सीए महेन्द्र अग्रवाल और अशोक पाण्डेय सम्मानित

  • कुल 20 विभुतियां को मिला सम्मान

भुवनेश्वर। गांधी जयंती के अवसर पर स्थानीय होटल में ओडिशा की एक मासिक पत्रिका के वार्षिकोत्सव समारोह सीए महेन्द्र अग्रवाल और अवकाशप्राप्त प्राचार्य अशोक पाण्डेय को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संस्थापक कीट-कीस तथा कंधमाल लोकसभा सांसद ने कुल 20 असाधारण प्रतिभाओं को आईटी सम्मानः2023 से सम्मानित किया, जिनमें ओडिशा के जाने-माने सीए महेन्द्र अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ सीए एवार्डः2023 से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि सीए महेन्द्र अग्रवाल ने 1984 में अपना छोटा सा सीए फर्म शुरु किया, जो आज देश के नामी सीए फर्म के रुप में विख्यात है तथा उस फर्म की पूरे भारत में कुल 7 शाखाएं हैं। कंपनी के कुल 20 पार्टनर्स हैं। अपनी प्रतिक्रिया में सीए महेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके कठोर परिश्रम तथा त्याग का नतीजा है। इसी तरह से समारोह के मुख्य अतिथि अच्युत सामंत ने हिन्दी विद्वान अशोक पाण्डेय को सम्मानित किया। पाण्डेय ने बताया कि वे केविसं से अवकाश प्राप्ति के उपरांत इस अवार्ड को पाकर प्रसन्न हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …