-
नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
भुवनेश्वर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता जयनारायण मिश्र ने एक चौंकाने वाले खुलासे में बताया कि खंडपड़ा विधायक सौम्य रंजन पटनायक ने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के चाणक्य अमित शाह से मुलाकात की है। हालांकि बीजू जनता दल (बीजद) से निष्कासन के बाद से चुप्पी साधे हुए हैं। इस बीच मिश्र ने सोमवार को कहा कि
वह अखबार के मालिक हैं। मुझे अभी तक यह समझ नहीं आया है कि उन्होंने अपना संपादक का पद क्यों छोड़ा है, लेकिन मैंने उन्हें अमित शाह से मिलते हुए सुना।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा में शामिल होंगे, मिश्र ने कहा कि मैं इस संबंध में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन अमित शाह से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री से मिले, क्योंकि सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप काम नहीं कर रही है। सौम्य रंजन पटनायक ने अमित शाह को ओडिशा की वर्तमान राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया है। हालांकि इस संबंध में विधायक सौम्य रंजन पटनायक की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
