भुवनेश्वर। डीएवी पब्लिक स्कूल, पोखरीपुट ने राष्ट्रपिता गांधी जी और शास्त्री जी को श्रद्धांजलि देने के लिए गांधी और शास्त्री जयंती मनाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, शिक्षकों और छात्रों द्वारा पौधरोपण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार साहू एवं पर्यवेक्षकों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्कूल के शिक्षकों द्वारा गांधीजी के पसंदीदा भजन ‘राम धुन’ से पूरा माहौल गूंज उठा। सामाजिक अध्ययन के शिक्षिक रिक्की पाल एवं गिरिजा शंकर बल ने सभा को संबोधित करते हुए दोनों स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार प्रकट किए।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य ने अपने भाषण में कहा कि दोनों महान व्यक्तित्व की वीरता, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा एवं देशभक्ति की भावना का अनुकरण करना हमारी जिम्मेदारी हैl अंत में सांस्कृतिक विभाग के शिक्षक संजय कुमार साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
