भुवनेश्वर। चेन्नई में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय अंडर-11 रोल बॉल चैंपियनशिप: 2023-2024 में ओडिशा की महिला टीम ने कांस्य पदक जीता है। इस बार ओडिशा की महिला टीम ने इस नेशनल टूर्नामेंट में ओडिशा गर्ल्स ने पंजाब को 12-0 गोल से, हरियाणा को 4-1 गोल से और गुजरात को 10-0 गोल से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद झारखंड को 8-3 गोल से हरा कर सेमीफाइन में अपना स्थान सुरक्षित किया। सेमीफाइन में ओडिशा का मुकाबला राजस्थान के साथ थी। सेमीफाइन में राजस्थान से ओडिशा 2-0 गोल से हार गई। दूसरी ओर असम और केरेला के बीच हुए सेमीफाइनल में असम गर्ल्स ने केरल को 3-2 गोल से हराकर राजस्थान के खिलाफ फाइनल में प्रवेश किया और राजस्थान को 3-2 गोल से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।
टूर्नामेंट में ओडिशा ने अधिकतम 34 गोल और केरेला ने 14 गोल किए हैं। इधर, ओडिशा के पुरुष टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और क्वार्टर फाइनल में भी प्रवेश किया, लेकिन महाराष्ट्र से 2-0 गोल से हार गई।
13वीं राष्ट्रीय रोल बॉल चैंपियनशिप में बालिका वर्ग में ओडिशा की कैप्टन अश्लेषा पंडा 21 गोल के साथ टूर्नामेंट की सर्वोच्च गोल स्कोरर हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
