Home / Odisha / ओडिशा में दो चरवाहों ने बचाई 11 की जान

ओडिशा में दो चरवाहों ने बचाई 11 की जान

  • बाढ़ में बढ़ रहीं थी 11 महिलाएं और एक बच्चा

रायगड़ा। जिले के काशीपुर ब्लॉक के अंतर्गत कान्हुगुड़ा गांव में दो चरवाहों ने शुक्रवार को एक नदी में अचानक आई बाढ़ में बह रहीं 10 महिलाओं और एक बच्चे को बचाया।

इन दोनों चरवाहों की पहचान प्रदीप माझी और नबी माझी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, लगभग 10 महिलाएं नदी के दूसरी ओर स्थित एक स्कूल में एक बैठक में भाग लेने गई थीं। अपने गांव लौटते समय नदी में अचानक बाढ़ आ गई और महिलाएं तेज धारा में करीब 200 मीटर दूर तक बह गईं।

दोनों चरवाहे पास के क्षेत्र में अपने मवेशी चरा रहे थे। महिलाओं की चीख सुनकर दोनों ने अपनी सुरक्षा के बारे में सोचे बिना महिलाओं और बच्चे की जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने महिलाओं को बचाने की पूरी कोशिश करते रहे। इस बीच स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में शामिल हुए और सभी महिलाओं और शिशु की जान बचा ली गई। स्थानीय लोग उन दो चरवाहों की बहादुरी की प्रशंसा कर रहे हैं। बचाए गए सभी महिलाओं और बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति कथित तौर पर स्थिर है।

बताया जाता है कि पुल के अभाव में सैकड़ों स्थानीय निवासियों को रोजाना खतरनाक परिस्थितियों में क्षेत्र में नदी पार करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। हालांकि, इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी थी।

https://indoasiantimes.com/index.php/news-23877/

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …