Home / Odisha / कोरापुट में स्कूटर खाई में गिरी, तीन की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कोरापुट में स्कूटर खाई में गिरी, तीन की मौत

  • आंध्र प्रदेश के थे सभी मृतक

  • शवों को निकालने में लगे एक घंटे

नारायणपाटना। कोरापुट जिले की नारायणपाटना थाना अंतर्गत लांगलबेड़ा पंचायत में कल शाम कसम घाट रोड पर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक एक ही परिवार सदस्य थे। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय जया राजू, 20 वर्षीय मारी शिवा और 21 वर्षीय मलिका बलाराजू के रूप में की गई। वे आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मान्यम जिले के मक्कुवा पंचायत के अंतर्गत अनासभद्रा गांव के रहने वाले थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों आंध्र प्रदेश से ओडिशा में कहीं और जा रहे थे। इसी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे स्कूटर सड़क के किनारे एक बड़ी चट्टान से टकरा गया और इसके बाद गाड़ी घाट रोड किनारे 200 मीटर नीचे गिर गई। इससे तीनों की मौत हो गई। इस हादसे में स्कूटर काफी क्षतिग्रस्त हो गया है।

इस बीच कुछ स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद नारायणपटना की पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किये गये। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रात में ही भेज दिया गया। इस बीच मृत युवकों के परिवार के सदस्य कोरापुट पहुंच गए हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …