भवानीपाटना। कलाहांडी जिले के धर्मगढ़ थानांतर्गत पारला पंचायत के चितामुंडा गांव में मंगलवार को बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। बताया जाता है कि महिलाएं खेती के काम में लगी हुई थीं, तभी उन पर बिजली गिरी और तीन की मौत हो गई। इस दौरान एक महिला घायल भी हुई है। मृतकों की पहचान गैंती लिमगाचिया, उनकी बहू रूपी और पोती लता के रूप में हुई है। धर्मगढ़ उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) धीरज चोपदार ने कहा कि घटना की जानकारी पाते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
