भुवनेश्वर। मयूरभंज जिले में बीजद को आज एक बड़ा राजनैतिक झटका लगा है। बीजद के अनेक नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। बताया जाता है कि प्रदेश भाजपा कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहम सामल की उपस्थिति में मयूरभंज जिले के अनेक बीजद नेता भाजपा में शामिल हुए। जिले के रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र के तिरिंग प्रखंड के अध्यक्ष परमेश्वर, उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा बरडा, पांडुपाली पंचायत के सरपंस सुंदर मोहन बास्के, तिरिंग पंचायत समिति सदस्य अंजना बेहरा समेत अनेक बीजद नेता भाजपा में शामिल हुए।
केन्द्रीय मंत्री प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष सामल ने उन्हें उत्तरी पहना कर पार्टी में स्वागत किया। इन लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन व गरीब कल्याण योजना व आदर्श से प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम विधाक नवचरण माझी, पूर्व सांसद लक्ष्मण टुडु, प्रदेश सचिव नवीन राम व अन्य नेता भी उपस्थित थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
