Home / Odisha / कटक में कार और ट्रक की टक्कर में चार की मौत

कटक में कार और ट्रक की टक्कर में चार की मौत

  • एक अन्य गंभीर रूप से घायल

कटक। कटक जिले में आज एक भीषड़ सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि क अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ। बताया जाता है कि यह हादसा टिगिड़िया थाना अंतर्गत नुआसड़क चौक के पास हुआ, जहां एक ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर होगी। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल को आठगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण मौके पर काफी लोगों की भीड़ उमड़ गई थी, जिससे जाम की स्थिति बनी रही। खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …