भुवनेश्वर। जगतसिंहपुर जिले में विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने एक राजस्व निरीक्षक चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पक़ड़े गए राजस्व निरीक्षक का नाम रमाकांत है तथा वह वाहरणा सर्कल के आरआई हैं। विजिलेंस विभाग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक मामले में जांच रिपोर्ट तैयार करने के लिए उन्होंने एक व्यक्ति से चार हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। आज जब वह चार हजार रुपये की राशि रिश्वत ले रहे थे, तभी वहां पहले से मौजूद अधिकारियों ने उन्हें रंगेहाथों पक़ड़ लिया। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ आय से अधिक मामले के एंगेल से भी जांच शुरु की गई है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
