Home / Odisha / ब्रह्मपुर में आल इंडिया थिएटर काउंसिल का दो दिवसीय राष्ट्रीय समावेश

ब्रह्मपुर में आल इंडिया थिएटर काउंसिल का दो दिवसीय राष्ट्रीय समावेश

ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के ब्रह्मपुर में आज से आल इंडिया थिएटर काउंसिल का दो दिवसीय राष्ट्रीय समावेश शुरू हुआ। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज गोपाल पाढ़ी के नेतृत्व और अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्रह्मपुर के सांसद चंद्रशेखर साहू मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थे तथा दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विधायक विक्रम पंडा, मेयर संघमित्रा दलईराज्य काजू निगम अध्यक्ष सुभाष महाराणानाट्यकार तिरुपति साहू प्रमुख अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इस समावेश में 15 राज्यों से प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस दौरान ब्रह्मपुर के राजकिशोर पाढ़ीरमेश महाराणाअशोक करअनिल पात्र और कैलाश पाणिग्राही को राष्ट्रीय कला सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहराउपाध्यक्ष मोहम्माद निजामराष्ट्रीय संरक्षक प्रदीप वाजपेयी, सुनील चौहानसुनील दत्त विश्वकर्माअष्टभुजा मिश्र, अशोक शर्मारामचंद्र सास्मलतणवीर इमामरजत सिंह कंवर  प्रमुख उपस्थित थे। के कृष्णमूर्ति ने धन्यवाद अर्पित किया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …