Home / Odisha / ओडिशा भंडारण निगम के अध्यक्ष महेंद्र बढ़ेई का निधन

ओडिशा भंडारण निगम के अध्यक्ष महेंद्र बढ़ेई का निधन

भुवनेश्वर। बीजद के वरिष्ठ नेता और ओडिशा राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष महेंद्र बढ़ेई का निधन हो गया है। वह 52 वर्ष के थे। बताया जाता है कि महेंद्र बढ़ेई ने गुरुवार रात को भुवनेश्वर स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह कुछ दिनों से बीमारी के कारण चिकित्साधीन थे।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि बढ़ेई के निधन की खबर सुनकर वह दुखी हैं। जन सेवा में उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने उनकी अमर आत्मा की सद्गति की कामना करने के साथ-साथ शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।

 

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …