-
निर्माणाधीन इमारत की छत गिरी
भुवनेश्वर। हैदराबाद में एक निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से मौके पर काम कर रहे तीन ओड़िया मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य मजदूर भी घायल भी हुए हैं। मृतकों की पहचान संतु बड़नायक, सोनिया कलाम और सोनिया बड़नायक के रूप में हुई है। वे सभी मालकानगिरि के बोंडा घाट क्षेत्र के बड़ापड़ा गांव के रहने वाले बताए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, ये सभी मजदूर पांच मंजिली इमारत के निर्माण कार्य में लगे थे। इसी दौरान छत की सेंटरिंग उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बात मौके पर मौजूद लोगों ने घायल मजदूरों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे की सूचना पाते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
