Home / Odisha / बालेश्वर स्टेशन के पास जलनिकासी के लिए छह करोड़ मंजूर

बालेश्वर स्टेशन के पास जलनिकासी के लिए छह करोड़ मंजूर

बालेश्वर। बालेश्वर स्टेशन के पश्चिम दिशा में जलनिकासी की व्यवस्था करने के लिए 6.49 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। भारतीय रेलवे बोर्ड ने यह राशि मंजूर की है। यह जानकारी यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। बताया गया है कि दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत आने वाले बालेश्वर स्टेशन के पास पश्चिम दिशा में पास जलजमाव की शिकायतें मिल रही थीं। जलजमाव के कारण लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने 6.49 करोड़ रुपये मंजूर किया है। इस राशि से वहां जलनिकासी की व्यवस्था की जाएगी। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बालेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे को उठाया था। साथ ही उन्होंने इससे हो रही दिक्कतों से बारे में बताया था। इस दौरान रेल मंत्री ने इसे गंभीरता से लिया था और कहा था कि बहुत जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …