Home / Odisha / जन्माष्टमी को लेकर उत्साह, मंदिरों में उमड़ी भीड़

जन्माष्टमी को लेकर उत्साह, मंदिरों में उमड़ी भीड़

  •  सुदर्शन पटनायक ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी

पुरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर राजधानी भुवनेश्वर, कटक और पुरी समेत राज्यभर में उत्साह देखने को मिला है। लोग श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे हैं। बुधवार को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई। राजधानी स्थित इस्कॉन मंदिर में आज सुबह से भी भक्तों की भीड़ देखने को मिली। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसी तरह से कटक, पुरी और गंजाम जिले के मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली है।

इधर, विश्वविख्यात बालुका कलाकार सुदर्शन पटनायक ने आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपनी कलाकृति के जरिए लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। पटनायक ने पुरी समुद्र तट पर बाल भगवान कृष्ण की एक सुंदर बालुका बनाई है। इस कलाकृति में उन्होंने बाल भगवान कृष्ण के साथ-साथ चंद्रयान-3 की सफलता और चांद को भी शामिल किया है। पुरी समुद्र तट पर बनाई गई यह बालुका लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इधर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को जन्माष्टमी के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर पर लिखा कि श्रीकृष्ण के जन्मदिन पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा से सभी का जीवन सुखी और समृद्ध हो।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …