Home / Odisha / मरकज मस्जिद में रह रहे 25 लोगों को आइसोलेशन में भेजा गया

मरकज मस्जिद में रह रहे 25 लोगों को आइसोलेशन में भेजा गया

संबलपुर। सोनापाली के मरकज मस्जिद में रह रहे 25 लोगों को वीर सुरेन्द्र साय इंष्टीट्यूट ऑफ मेडिल साइंस एंड रिसर्च के आइसोलेशन वार्ड स्थानांतरित कर दिया गया है। बताया जाता है कि उन सभी लोगों के रक्त का नमूना संग्रह किया गया और जांच के लिए भुवनेश्वर भेजा गया है।

जांच रिपोर्ट आने तक सभी आइसोलेशन वार्ड में ही चिकित्साधीन रहेंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों पुलिस को खबर मिली कि सोनापाली के मरकज मस्जिद में प्रदेश के बाहर के लोग ठहरे हुए हैं। कोरोना वायरस की भयावता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई आरंभ किया और वहां रह रहे सभी लोगों को क्वारेंटाइन कर दिया। जिसे बाद उन सभी लोगों के रक्त का नमूना संग्रह किया और और आइसोलेशन पर भेज दिया गया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …