-
पुलिस की चुप्पी पर लोगों का गुस्सा भड़का
-
मवेशियों को उतारकर गाड़ी किया आग के हवाले
बालेश्वर। बालेश्वर में करमाडा-बलियापाल रोड पर शनिवार रात स्थानीय लोगों ने मवेशियों से लदी तीन पिकअप वैन में आग लगा दी, जिससे तनाव बढ़ गया। बताया जाता है कि तीन पिकअप वैन में लगभग 100 मवेशियों को कथित तौर पर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों ने वाहनों को रोका और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। हालांकि, पुलिस ने कथित तौर पर पशु तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बाद में वाहनों में तोड़फोड़ की और मवेशियों को उतारकर उनमें आग लगा दी। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों की कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी।
सूत्रों के अनुसार, मवेशी माफिया रोजाना सैकड़ों मवेशियों से भरे ट्रकों को बालेश्वर से पश्चिम बंगाल ले जा रहे हैं। हालांकि आम लोगों को इसकी जानकारी है, लेकिन पुलिस को घटनाक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
ऐसे में पुलिस की कार्यकुशलता पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने अवैध पशु परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
