Home / Odisha / बीजू पटनायक खेल पुरस्कार मिला कीस के छात्रों को

बीजू पटनायक खेल पुरस्कार मिला कीस के छात्रों को

  • छात्रोंने दिया मुख्यमंत्री को धन्यवाद

भुवनेश्वर,इस वर्ष विभिन्न खेलों में कीस के 55 छात्रों ने बीजू पटनायक खेल पुरस्कार जीते हैं। इस मौके पर कीस के छात्रों ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कीट और कीस के संस्थापक प्रो अच्युत सामंत ने खिलाड़ियों से जुड़ने के अवसर पर कहा कि, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हमेशा ओडिशा में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहे हैं। यही कारण है कि आज ओडिशा से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं। कीट और कीस के कई छात्रों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओडिशा का नाम रोशन किया है। कीस के खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहित करने के लिए हम कीट और कीस के परिवार मुख्यमंत्री को धन्यवाद और आभार व्यक्त करना चाहते हैं। प्रो अच्युत सामंत ने कहा कि खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सर्वाधिक राशि उपलब्ध कराने वाला ओडिशा देश का एकमात्र राज्य है। उन्होंने छात्रों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हांसिल करने के लिए दृढ़ संकल्प और एकाग्रता के साथ खेल जारी रखने की सलाह दी।

गौरतलब है कि इस साल ओडिशा से कुल 388 लोगों को बीजू पटनायक खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जबकि कीस से केवल 55 छात्र हैं इसमें शामिल हैं। अकेले रगबी में 41 खिलाड़ियों ने बीजू पटनायक खेल पुरस्कार जीता है। इसके अलावा, कीट और कीस के कई छात्रों को इस वर्ष राष्ट्रीय और एशियाई खेल प्रतियोगिताओं के लिए चुना गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …