ब्रह्मपुर। पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए गंजाम जिले के दिग्गपहंडी के जिला परिषद सदस्य बिपिन चंद्र प्रधान को बीजद से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के मुखिया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश के अनुसार उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है। पार्टी के महासचिव मानस मंगराज ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
