Home / Odisha / पुटीबंध तलाब में डूबकर दस वर्षीय बालक की मौत

पुटीबंध तलाब में डूबकर दस वर्षीय बालक की मौत

संबलपुर। तलाब में डुबकर एक दस वर्षीय बालक के मौत का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना धनुपाली थाना अंतर्गत पुटीबंध इलाके में हुई। मृत बालक कानाम प्रेमसागर बेहेरा बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमसागर अपने दोस्तों के साथ मुहल्ले के ही तलाब में नहाने उतरा था। इस दौरान अचानक वह पानी में गायब हो गया। साथियों ने उसे तलाशने का भरसक प्रयास किया और अंतत: पुलिस को मामले की खबर दी गई।

पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाया और घंटो की तलाशी के बाद प्रेमसागर की लाश पानी से बाहर निकाला। धनुपाली पुलिस ने लाश का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया है। इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …