Home / Odisha / अक्टूबर में ओडिशा आएंगे राहुल और प्रियंका गाधी
rahul gandhi

अक्टूबर में ओडिशा आएंगे राहुल और प्रियंका गाधी

भुवनेश्वर। आगामी अक्टूबर माह से अंतिम सप्ताह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओडिशा आ सकते हैं। इस दौरान वह अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके साथ ही प्रियंका गांधी का भी अक्टूबर में आने का कार्यक्रम है। काग्रेस विधायक अधिराज पाणिग्राही ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। पाणिग्राही ने बताया कि ओडिशा से पांच कांग्रेस के विधायक दिल्ली गए थे और वहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात हुई।

इस दौरान ओडिशा में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। ओडिशा को चार जोनों में विभाजित कर बैठक करने के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से उन्हें प्रस्ताव दिया गया है। इस दौरान गांधी ने अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में ओडिशा आने के लिए सहमति प्रदान की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक से बातचीत के बाद उनकी आने की तिथि निर्धारित की जाएगी।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …