भुवनेश्वर। भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी तथा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुभकामनाएं दी हैं। विश्व शतरंज प्रतियोगिता के सेमी फाइनल में विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो करुआना को हरा कर फाइनल में प्रवेश करने के बाद पटनायक ने फाइनल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
