Home / Odisha / ब्राह्मणी नदी पर बने पुल का नाम पबित्र मोहन सेतु रखा गया
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ब्राह्मणी नदी पर बने पुल का नाम पबित्र मोहन सेतु रखा गया

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने अनुगूल जिले के कनिहा में ब्राह्मणी नदी पर बने पुल का नाम प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, प्रजामंडल के नेता और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय पवित्र मोहन प्रधान की स्मृति में ‘पवित्र मोहन सेतु’ रखा है। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंजूरी दे दी है। यहां उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई को जब 5-टी सचिव वीके पांडियन तालचेर के दौरे पर थे, तब जनता ने ब्राह्मणी नदी पर बने पुल का नाम स्वर्गीय पवित्र मोहन प्रधान के नाम पर रखने का अनुरोध किया था। इसके अनुसार, राज्य सरकार ने इस पुल का नाम प्रजामंडल आंदोलन के सबसे बड़े नेताओं में से एक पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय पवित्र मोहन प्रधान के नाम पर रखा है। गौरतलब है कि शिलिंग को तलपड़ा रोड से जोड़ने वाला 511 मीटर लंबा यह पुल 45.79 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …