Home / Odisha / बोमिखाल सील, इलाका किया गया सैनिटाइज

बोमिखाल सील, इलाका किया गया सैनिटाइज

भुवनेश्वर. बोमीखाल में एक साथ कोरोना के तीन मामले पोजिटिव आने के बाद इस इलाके को सील कर दिया गया है. साथ ही दमकल विभाग के कर्मचारियों ने इस इलाके को सैनिटाइज किया. जानकारी के अनुसार, बोमीखाल में कॉफी-डे से झारपाड़ा कैनाल रोड, झारपाड़ा कैनाल रोड से झारपड़ा दुर्गा मंडप तक और दुर्गा मंडप से कटक-पुरी रोड डीसीबी बैंक चौक से काफी-डे तक सील किया गया है. साथ ही इस इलाके की सफाई भी की गयी है. इलाका सील रहने के दौरान किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी. जरूरी समानों की आपूर्ति बीएमसी करेगा. इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …