-
11 अन्य कांवरिये घायलों का चल रहा इलाज
ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के ब्रह्मपुर से कुछ किलोमीटर दूर बेतनोई के पास एक कार की चपेट में आने से कम से कम दो महिला कांवरियों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सोमवार की सुबह तब घटी जब कम से कम 17 कांवरिए आस्का से पवित्र जल लेकर अरखपुर गांव के तारकेश्वर मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने कांवरियों को टक्कर मार दी, जिससे उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने ब्रह्मपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एमकेसीजी) में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। मृतकों की पहचान अरखपुर गांव की 32 वर्षीय मुकुना बेहरा और 38 वर्षीय अनीता कुमारी जेना के रूप में की गई है। सभी 11 घायलों को एमकेसीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
