भुवनेश्वर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा विचार परिवार के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं। सामाजिक न्याय के मसीहा, ‘बाबूजी’ का संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित था। जन भावनाओं के सम्मान और विचारों की राजनीति की दिशा में उनके द्वारा स्थापित उच्च मानक सदैव हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे। सनातन संस्कृति के संरक्षण और भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए उनका त्याग और प्रयास चिरस्मरणीय रहेंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
