Home / Odisha / सात सतर्कता मामलों में वांछित पूर्व बीडीओ दिल्ली से गिरफ्तार

सात सतर्कता मामलों में वांछित पूर्व बीडीओ दिल्ली से गिरफ्तार

भुवनेश्वर। सात सतर्कता मामलों में वांछित कोरापुट जिले के नारायणपाटणा के पूर्व ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) को आठ साल की अवधि के बाद सोमवार को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पूर्व बीडीओ रमेश चंद्र साहू कथित तौर पर ब्लॉक की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित सात भ्रष्टाचार मामलों में शामिल थे। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए 2015 से फरार थे। साहू के ठिकाने के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद, ओडिशा विजिलेंस की एक टीम ने छापेमारी की और आठ साल के बाद उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। साहू को दिल्ली की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और उसे ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा लाया जाएगा। स्टेट विजिलेंस भ्रष्टाचार की घटनाओं की आगे की जांच कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …