भुवनेश्वर। राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली भत्ते की राशि में बढ़ोत्तरी की जाए। नव निर्माण संगठन के प्रदेश संयोजक शेषदेव नंद ने यह मांग की।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उनके संगठन द्वारा अन्य राज्यों में भत्ता प्राप्त करने वाले लोगों को कितनी राशि दी जा रही है और ओडिशा में कितनी राशि दी जा रही है, उसका तुलना करते हुए लिफलेट लोगों के बीच पहुंचाया जाएगा। घरों में जाकर इस बारे में लोगों को अवगत कराया जाएगा।
उन्होंनें कहा कि देश के अधिकांश राज्य जैसे तेलंगाना, दिल्ली, गोवा, हरियाणा व पंजाब जैसे राज्यों में बुजुर्ग लोगों व दिव्यांगों को 15 सौ से 2 हजार रुपये मासिक तक की धनराशि प्रदान की जा रही है, लेकिन ओडिशा में यह काफी कम है। ओडिशा में 5 सौ से लकेर 9 सौ रुपये तक प्रदान किया जा रहा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
