Home / Odisha / पुरी में वीके पांडियन पर स्याही फेंका

पुरी में वीके पांडियन पर स्याही फेंका

  • जिलाधिकारी के चेहरे पर भी पड़े स्याही के छींटे

  • पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पुरी। पुरी जिले के सत्यवादी में आज विरोधस्वरूप ओडिशा के 5-टी सचिव वीके पांडियन पर स्याही फेंकी गई। इस दौरान स्याही का कुछ छीटें जिलाधिकारी समर्थ वर्मा के चेहरे पर भी जा गिरे। बताया जाता है कि 5-टी सचिव वीके पांडियन दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं। शनिवार को जिले के सत्यवादी में यूजीएस कॉलेज में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वह यहां पहुंचे थे कि एक व्यक्ति ने स्याही फेंककर अपना विरोध जताया। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इस व्यक्ति की पहचान भास्कर साहू के रुप में हुई है और वह पुरी के कणास इलाके का निवासी बताया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश पर लोगों की शिकायतें सुनने के लिए पूरे ओडिशा का दौरा कर रहे 5-टी सचिव को पहले काले झंडे के विरोध का सामना करना पड़ा रहा था। हालांकि जिला प्रशासन ने ऐसी अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए निवारक कदम उठाए थे। विशेष रूप से राज्य में 2024 में होने वाले चुनावों को देखते हुए पांडियन की इन यात्राओं का राजनीतिक महत्व बढ़ गया है। इसकर कांग्रेस और भाजपा इनके दौरे का विरोध कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …