Home / Odisha / भुवनेश्वर में पाइप से रसोई गैस कनेक्शन वाले घर पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान

भुवनेश्वर में पाइप से रसोई गैस कनेक्शन वाले घर पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान

  • सुविधाओं के बारे में ली जानकारी, परिवार के सदस्यों के साथ चाय पी

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में गेल इंडिय़ा द्वारा प्राकृतिक गैस पाइप लाइन द्वारा नागरिकों को मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी लेने के लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान शुक्रवार को स्थानीय अनंत बिहार इलाके में एक लाभार्थी सेवानिवृत्त अधिकारी अशोक प्रधान के घर पर गए और उनके परिवार के साथ चाय पी।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि 2018 के अक्टूबर के माह में भुवनेश्वर में गेल द्वारा घरों में पेय जल पहुंचाने की तरह पाइप के जरिये रसोई गैस पहुंचाने की योजना शुरु हुई थी।। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अशोक प्रधान के घर में 15 दिनों में पाइप के जरिये गैस कनेक्शन हुआ है। इस कारण उनका अनुभव जानने तथा उनके परिवार के साथ चाय पीने के लिए वह आए थे। परिवार के सदस्यों ने पाइप के जरिये गैस मिलने पर प्रसन्न हैं, क्योंकि इसमें गैस बुकिंग व डिलिवरी आदि की समस्या नहीं है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …