Home / National / कोरोना को लेकर भुवनेश्वर-भद्रक में 48 घंटा शटडाउन आज रात आठ बजे से

कोरोना को लेकर भुवनेश्वर-भद्रक में 48 घंटा शटडाउन आज रात आठ बजे से

  • राज्य सरकार ने की घोषणा

  • पांचवें मरीज की नहीं है ट्रैवेल हिस्ट्री

  • समाज में फैलने का डर

भुवनेश्वर. आज रात आठ बजे से 48 घंटे के लिए भुवनेश्वर और भद्रक जिले में पूरा शटडाउन होगा. यह जानकारी एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में राज्य के मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने दी. उन्होंने बताया कि देश में जिस तरह से कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, उसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि कोरोना समाज में काफी तेजी से फैल रहा है. उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना के पांचवें मरीज का कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है. इससे समाज में कोरोना के फैलने का भय है. राज्य सरकार की इस घोषणा के बाद दुकानों में जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है. लोगों को दूध, ब्रेड और सब्जियों की खरीदारी की सूचनाएं हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …