Home / Odisha / केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने महाप्रभु का दर्शन किया

केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने महाप्रभु का दर्शन किया

भुवनेश्वर। दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर बीती शाम भुवनेश्वर पहुंचने के बाद केन्द्रीय वित्त व कार्पोरेट मामलों के मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज गुरुवार की सुबह पुरी के श्रीमंदिर जाकर महाप्रभु श्रीजगन्नाथजी का दर्शन किया। इस अवसर पर उनके साथ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा संबित पात्र, ब्रह्मगिरि से विधायक ललितेंदु विद्याधर महापात्र, पुरी विधायक जयंत षाड़ंगी भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि सीतारमण ने भुवनेश्वर पहुंचने के बाद कल रात को भाजपा कार्यालय में कटक के पूर्व मेयर निवेदिता प्रधान के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुई थीं।

पुरी के दौरे के दैरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और संबित पात्र के साथ ब्लू फ्लैग समुद्र तट पर प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक की ‘मेरी माटी मेरा देश’ थीम पर तैयार रेत कला देखी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …